फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A major fire in meat plant

देसी बम से मीट प्लांट में भीषण आग

Mon, 05 Oct 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 05 Oct 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
A major fire in meat plant

जाकिर कॉलोनी में रविवार दोपहर मीट प्लांट में गिरे देसी बम से भीषण आग लग गई। बम प्लांट के छप्पर पर गिरने से आग फैली। जिसने विकराल रूप ले लिया। प्लांट में खड़ी आई-10 कार, स्कूटी समेत करीब तीन लाख का मीट जल गया।

विज्ञापन


बनीसराय, कोतवाली निवासी मीट कारोबारी आफताब उर्फ भैंगा के यहां जाकिर कालोनी गली नंबर तीन में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। आतिशबाजी के दौरान एक देसी बम छिटककर मीट प्लांट में जाकर गिर गया। जिसके चलते प्लांट पर पड़े छप्पर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


धीरे धीरे आग तेजी से फैली और प्लांट को चपेट में ले लिया। भीषण आग को देखकर इलाकेे में अफरातफरी फैल गई। प्लांट मालिक ने लोगों के साथ मिलकर सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी इलाके में चल रहा मीट प्लांट
मेरठ। रिहायशी इलाकों में मीट प्लांट चलने से प्रशासन बेखबर है। यही कारण रहा है कि प्लांट मालिक ने मामले को जल्दी निपटा दिया। इस पूरे मामले पर प्लांट मालिक ने ज्यादा खुलकर बात नही की और बिना फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाए आग को बुझाया। पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई। बताया गया कि प्लांट में मीट मौजूद होने के अलावा एक ट्रक में भी मीट भरा हुआ था। यह भी स्पष्ट नहीं है कि प्लांट मालिक के पास एनओसी भी है या नहीं। आसपास के लोगों के अनुसार रिहायशी इलाके में प्लांट कई वर्षों से चल रहा है। आग लगने के बावजूद प्लांट मालिक ने इस मामले को यहीं दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed