फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A gang has fraud ten crores from 150 students of name of railway job in Meerut

वीआईपी गैंग... रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 150 बेरोजगारों से 10 करोड़ की ठगी

Sun, 03 Nov 2019 03:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Nov 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
A gang has fraud ten crores from 150 students of name of railway job in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

वीआईपी बनकर बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। दो आरोपी दबोचे गए हैं, जिन्होंने अभी तक 150 बेरोजगार युवकों से ठगी की बात कबूली है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगे नौ लाख, आरोपी को बनाया बंधक, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


इस वीआईपी गैंग के बदमाश सत्ताधारी नेताओं के कार्यक्रम आयोजित कर उनकी वीडियो बनाते और फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अस्थायी कार्यालय खोलकर रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में कंकरखेड़ा निवासी गोविंदा सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। उनका बेटा सरकारी नौकरी की तलाश में है और दोस्तों के साथ कोचिंग सेंटर में तैयारी कर रहा है। सेंटर पर उसकी मुलाकात कंकरखेड़ा के दो लोगों से हुई। उन्होंने खुद को भाजपा के बड़े नेता के करीबी अरुण पासवान के बेटे मनोज पासवान से दोस्ती होनी बताई।

अरुण पासवान भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के महासचिव बताए गए। लखनऊ में ही भाजपा नेता और उत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम होने बताए। सत्ताधारी नेताओं के साथ कार्यक्रम की वीडियो दिखाई। अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति से साढे़ छह लाख रुपये के हिसाब से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की जा चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed