फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The young man was knocked off his vehicle and beaten.

Haridwar News: युवक को वाहन से गिराकर बुरी तरह पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 05:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
The young man was knocked off his vehicle and beaten.
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, दूसरी गली छोड़ने से मना करने पर गोली मारने की धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में दूसरी गली में छोड़ने से मना करने पर दो युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक को वाहन से नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा और विरोध पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुमन कुमार निवासी लक्की विहार जमालपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार सितंबर की रात उनका साला दीपक यादव घर का सामान लेने जमालपुर गया था। वापस लौटते समय मोहल्ले की गली में दो युवकों ने उसका वाहन रुकवाया और दूसरी गली में छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन

दीपक ने दोनों को पहचानने से इन्कार करते हुए उन्हें दूसरी जगह छोड़ने से मना कर दिया। आरोप है कि जैसे ही वह बाइक लेकर जाने लगा, दोनों ने उसे नीचे गिरा दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शोर सुनकर सुमन मौके पर पहुंचे तो दोनों वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पीछा करने का प्रयास किया तो एक युवक ने धमकी दी कि पीछा किया तो गोली मार देगा। आरोप है कि युवक ने उसकी ओर तमंचा दिखाया। डर के कारण वह वहीं रुक गए। जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को देहरादून स्थित अस्पताल में रेफर दिया था। एक्सरे में रीढ़ की हड्डी में गैप और पसलियों में चोट की बात सामने आई है। इसके बाद रविवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed