{"_id":"5d8cf8af8ebc3e93db11a7ba","slug":"a-criminal-arrested-after-encounter-in-baghpat-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 12 से अधिक मुकदमे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 12 से अधिक मुकदमे
Thu, 26 Sep 2019 11:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत की रमाला पुलिस ने सूप गांव से 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख मकान की छत से कूदकर भागने के चक्कर में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उस पर हत्या, लूट, चोरी के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि किशनपुर बराल गांव में 28 अगस्त की रात को बीयर के ठेके में चोरी हुई थी। तीन बदमाश ठेके से बीयर की पेटियां चोरी कर ले गए थे। 29 अगस्त को बासौली गांव के जंगल में तीनों ने दो महिलाओं से भैंसा बुग्गी लूटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सचिन पुत्र सुखदेव निवासी सूप, सचिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांगनौली को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था जबकि हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र पुत्र इंद्रपाल निवासी सूप फरार हो गया था। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुठभेड़: 25 हजार के इनामी माफिया को मारी गोली, स्कॉर्पियो सहित शराब की 35 पेटियां बरामद
वहीं गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सूप गांव में दबिश देकर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर वह मकान की छत से नीचे कूद गया। नीचे गिरकर उसके बाएं पैर में चोट लग गई। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाने में उसके खिलाफ 12 से अधिक हत्या, लूट, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/