फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Muzaffarnagar and arrested of one badmash with Scorpio Car

मुठभेड़: 25 हजार के इनामी माफिया को मारी गोली, स्कॉर्पियो सहित शराब की 35 पेटियां बरामद

Thu, 26 Sep 2019 07:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Sep 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Muzaffarnagar and arrested of one badmash with Scorpio Car
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर की मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी शराब माफिया बदमाश को पकड़ लिया, जो पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बदमाशों की गोली लगने से पुलिसकर्मी भी बाल बाल बचे। बदमाश के कब्जे से स्कॉर्पियो सहित 35 पेटी अवैध शराब के साथ तमंचा कारतूस बरामद किए। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए मुठभेड़ की पुलिस से जानकारी ली।

विज्ञापन


एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार को करीब तीन बजे इंस्पेक्टर मनोज चाहल अपने साथ एसआई ओमप्रकाश और पुलिस बल को साथ लेकर हाईवे पर बेगराजपुर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर से स्कॉर्पियो में तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। तीनों युवक पुलिस को देखकर मेडिकल कॉलेज के पीछे से गांव जोहरा मार्ग से स्कॉर्पियो में भागने लगे। पुलिस ने कार सवार बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं बदमाशों की सूचना पर खतौली इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी भी पुलिस बल के साथ मंसूरपुर क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस ने गांव जोहरा मार्ग पर रेलवे अंडरपास के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। बदमाशों की गोली लगने से पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। पुलिस ने जवाब में फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके दो साथी फायरिंग करते हुए जंगलों के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, दबोचे गए दो बदमाश, युवक से बाइक लूटने का प्रयास कर रहे थे आरोपी

वहीं मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ आशीष प्रताप सिंह व सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से स्कॉर्पियो और उसमें रखी 35 पेटी हरियाणा मार्का की अवैध शराब सहित तमंचा व कारतूस बरामद किए। पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का शराब माफिया है। बदमाश ने अपना जानसठ क्षेत्र के गांव उत्तरी घटायन निवाशी राकेश पुत्र यशपाल बताया है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एक माह पूर्व ही शराब माफिया बदमाश पर इनाम घोषित किया था। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

शराब माफिया बदमाश पर 35-40 मुकदमे दर्ज
मंसूरपुर एसओए मनोज चाहल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश राकेश शातिर किस्म का शराब माफिया है। इस बदमाश पर करीब 35-40 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर थाना मंसूरपुर, खतौली, रतनपुरी, मीरापुर, मेरठ, बागपत, फलावदा, गाजियाबाद आदि थानों में मुकदमे दर्ज हैं। शातिर शराब माफिया का पंजाब, हरियाणा में भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। ढाई माह पूर्व मीरापुर पुलिस ने शराब माफिया को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जेल से जमानत पर छूटकर आने बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार शुरू कर दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed