फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट

रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट

Wed, 24 Apr 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट
शामली स्टेशन मास्टर को मिले धमकी भरे पत्र में मेरठ का भी नाम
विज्ञापन

जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शामली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को मिले धमकी भरे पत्र ने सनसनी फैला दी है। इस पत्र में मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया है।
तीन दिन पहले भी रुड़की के स्टेशन अधीक्षक को ऐसा ही पत्र प्राप्त हुआ था। पत्र मिलने के बाद मेरठ सिटी स्टेशन पर मंगलवार शाम पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी कैंट रामअर्ज, जीआरपी प्रभारी किरण राज, आरपीएफ प्रभारी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

संदिग्धों पर रखें नजर
सिटी स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। वहीं, स्टेशन पर वेंडरों को हिदायत दी गई है कि स्टेशन पर कोई यात्री संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सिटी स्टेशन परिसर में ऑटो चालक और संदिग्ध युवकों पर भी नजर रखी जा रही है। यात्रियों से भी कहा गया है कि कोई भी लावारिस बैग या अन्य वस्तु मिलने पर पुलिस को सूचना दें। वहीं, सिटी स्टेशन से गुजरने वालीं और पंजाब की तरफ से आने वालीं ट्रेनों में जीआरपी विशेष चेकिंग अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई आतंकी संगठन तो नहीं
शामली के स्टेशन मास्टर को मिले धमकी भरे पत्र की जांच में खुफिया विभाग भी जुट गया है। जांच की जा रही कि किसी आतंकी संगठन ने तो पत्र नहीं लिखा या फिर कोई बड़ी साजिश रच रहा है। चार माह पहले भी एक आतंकी संगठन ने पत्र लिखकर गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर में ट्रेन ड्रिल कराने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed