{"_id":"5c817d31bdec2214283613c4","slug":"91551990065-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहलीगेट पुलिस ने लूट का आरोपी दबोचा, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहलीगेट पुलिस ने लूट का आरोपी दबोचा, दूसरा फरार
विज्ञापन
- बुधवार को तेल कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
- दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस डाल रही दबिश, 20 हजार बरामद
मेरठ। तेल कारोबारी से लूट करने वाले एक बदमाश को बृहस्पतिवार को देहलीगेट पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। दूसरे बदमाश की तलाश में दबिश डाली जा रही है।
शताब्दीनगर निवासी अनिल सिंहल की प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल के सामने दुकान है। वह तेल का कारोबार करते हैं। बुधवार की दोपहर अनिल अपनी स्कूटी से घर के लिए रवाना हुए। जैसे ही कबाड़ी बाजार में पहुंचे, तभी पहले से मौजूद दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उनके सीने पर सटा दिया और दूसरे ने जेब में रखी करीब 43 हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अनिल सिंहल थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाला एक बदमाश टाउनहॉल के समीप मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की और उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपनी पहचान समीर उर्फ गोविंदा पुत्र फजलुरहमान निवासी पिसोरी वाली गली जलीकोठी के रूप में कराई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 20 हजार रुपये भी बरामद करा लिये। साथ ही तमंचा भी कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे बदमाश की पहचान हो चुकी है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।