फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोना बरामद नहीं हुआ तो क्षतिपूर्ति करेगी मणप्पुरम: जीएम

सोना बरामद नहीं हुआ तो क्षतिपूर्ति करेगी मणप्पुरम: जीएम

Sat, 23 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
सोना बरामद नहीं हुआ तो क्षतिपूर्ति करेगी मणप्पुरम: जीएम
- मणप्पुरम के सीपीआरओ ने मीडिया को जारी किया बयान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मणप्पुरम के महाप्रबंधक के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सनोज हरबर्ट ने शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में ग्राहकों को कंपनी के प्रति विश्वास रखने को कहा है। उनका कहना है कि बेगमपुल शाखा में डकैती की घटना के बाद वह पुलिस के साथ मिलकर मामले को देख रहे हैं। प्रबंधन ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहता है कि ग्राहकों का हित हमारे लिए सबसे बढ़कर है। उनके सोने के गहनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस घटना से प्रभावित ग्राहकों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जिन ग्राहकों ने इस सोने पर लोन लिया था, उनकी लिस्ट तैयार कर ली गई है। लुटा हुआ सोना नहीं मिलने पर कंपनी ग्राहकों को बराबर मूल्य का सोना ही दिया जाएगा। क्योंकि सोने की कीमतों में आय दिन उतार चढ़ाव होता रहता है, जिसके चलते कंपनी द्वारा सोने की कीमत देने में ग्राहक असहज महसूस करेंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सनोज हरबर्ट के अनुसार सोने पर लोन के दौरान ग्राहकों से पॉलिसी तय के अनुसार ही सभी नियमों का पालन होगा। जिससे ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा से नहीं गुजरना होगा। ग्राहकों को ठोस सोना दिया जाएगा, जिसके बाद ग्राहक अपनी पसंद से ज्वैलरी तैयार करा सकता है। सोने के साथ कंपनी क्षतिपूर्ति करेगी।

उन्होंने बयान में कहा कि मणप्पुरम कंपनी देश भर में फैली अपनी शाखाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड और इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा का उपयोग करती है। केंद्रीय रूप से निगरानी रखने वाली एक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा व्यवस्था हमारी सभी शाखाओं को जोड़ती है, ताकि ग्राहकों के गोल्ड की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हमें भरोसा है कि पुलिस जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ लेगी। इसके लिए पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन में हम अपना पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed