फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Upset over a domestic dispute, a young man jumped into the river.

Mau News: घरेलू विवाद से नाराज युवक नदी में कूदा

Mon, 12 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Upset over a domestic dispute, a young man jumped into the river.
नदी में डूबने से लापता फाइल आकाश गोंड। फाइल फोटो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मड़हापट्टी गांव निवासी आकाश गोंड़ (19) ने घरेलू विवाद से नाराज होकर रविवार की दोपहर पुल तमसा नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं रुका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भाई विशाल गोड़ ने बताया कि आकाश इंटरमीडिएट और आईटीआई पास है। आजीविका के लिए गांव के पास ही गुमटी में चाय-पकौड़ी की दुकान करता है। एक जून को उसकी शादी हुई है। रविवार को उनकी पत्नी की मौसी घर आई थीं। घरेलू विवाद में बहस के दौरान पत्नी की मौसी ने आकाश को डांट दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गया और पुल से नदी में कूद गया। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि युवक की तलाश गोताखोरों की मदद से कराई जा रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed