फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्यारोपी की फर्जी टीसी में नगर शिक्षा अधिकारी हटाए

हत्यारोपी की फर्जी टीसी में नगर शिक्षा अधिकारी हटाए

Thu, 31 May 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी की  फर्जी टीसी में नगर शिक्षा अधिकारी हटाए
मेरठ। करन कौशिक हत्याकांड में एक आरोपी की फर्जी तरह से टीसी पर काउंटर साइन करने के मामले में आखिरकार नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी का तबादला हो गया। उन्हें मेरठ से बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान सिविल लाइन के सुभाषनगर निवासी राकेश कौशिक के इकलौते बेटे करन कौशिक की 11 सितंबर 2013 को हत्या कर शव को कब्र में दबा दिया गया था। हत्या में आरोपी ताज मोहम्मद की फर्जी टीसी बनाकर उसे नाबालिग दिखाया गया था। इस मामले में राकेश कौशिक ने मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से शिकायत की थी। पूर्व बीएसए जीवेंद्र सिंह ऐरी का जहां पहले ही प्रमोशन होने पर जिले से ट्रांसफर हो गया था, वहीं नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी पर सवाल उठाए गए थे। इन दोनों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। आरोप था कि एसके गिरी ने फर्जी टीसी पर काउंटर साइन किए थे।
विज्ञापन

सोमवार को करन के पिता राकेश कौशिक ने डीएम ऑफिस में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह पूर्व में भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन बेसिक शिक्षा के जिन अधिकारियों की जांच चल रही है, उन्हें पद से नहीं हटाया गया। यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जाए तो मुझे उसी कब्रिस्तान में इच्छा मृत्यु की स्वीकृति दी जाए, जिस कब्रिस्तान में मेरे बेटे को दबाया गया था। कहा कि मैं अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पांच साल से लड़ाई लड़ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला में यह मामला प्रकाशित हुआ तो उच्च अधिकारियों ने जांच बैठा दी। मंगलवार शाम को अपर मंडल आयुक्त जयशंकर दूबे ने करन के पिता राकेश कौशिक से बुलाकर जानकारी की। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी तलब कर लिया था। बुधवार को एसके गिरी का ट्रांसफर कर दिया गया। उधर, इस संबंध में एसके गिरी का कहना है कि मुझ पर आरोप गलत हैं। स्थानांतरण नीति के तहत मेरा ट्रांसफर किया गया है।

खास बातें:
करन कौशिक हत्याकांड
सितंबर 2013 में करन कौशिक की हत्या कर आरोपियों ने कब्र में दबाया था शव
आरोपी की टीसी फर्जी तरह से बनाकर नगर शिक्षा अधिकारी ने किए थे काउंटर साइन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed