{"_id":"6a90949671fca33f7304abee","slug":"man-who-jumped-into-canal-rescued-after-three-kilometer-search-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182587-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहर में कूदे व्यक्ति को तीन किलोमीटर तलाश के बाद बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहर में कूदे व्यक्ति को तीन किलोमीटर तलाश के बाद बचाया
Fri, 28 Aug 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नहर में कूदे व्यक्ति की पुलिस ने जान बचाई। पुलिस टीम ने गोताखोर की मदद से करीब तीन किलोमीटर तक नहर में तलाश करने के बाद व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की मिशन कंपाउंड स्थित प्रेम वाटिका निवासी राजेंद्र भाटिया बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे। दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि मानकमऊ के पास बड़ी नहर में कूद गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंट्रोल रूम से उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, जिसमें नहर में कूदने की पुष्टि हुई।
नहर के किनारे उनकी कार भी खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गोताखोर मोविन खान की मदद से नहर में तलाश शुरू की। करीब तीन किलोमीटर तक तलाश करने के बाद राजेंद्र भाटिया को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले भी राजेंद्र नहर में कूदने का प्रयास कर चुके हैं। उधर, सीओ प्रथम रविकांत पाराशर ने बताया कि राजेंद्र मानसिक तनाव में हैं। पुलिस टीम ने समय रहते उन्हें बचाया।