फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फर्जी कंपनी बनाकर लगा डाला छह करोड़ का चूना

फर्जी कंपनी बनाकर लगा डाला छह करोड़ का चूना

Wed, 16 May 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कंपनी बनाकर लगा डाला छह करोड़ का चूना
फर्जी कंपनी बनाकर लगा डाला छह करोड़ का चूना
विज्ञापन

मेरठ। वेस्ट यूपी में शेयर ब्रोकिंग की फर्जी कंपनी बनाकर छह करोड़ की ठगी होने का मामला मंगलवार को साइबर सेल पहुंच गया। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत दी। जिसमें जानकारी मिली है कि नामजद दो आरोपी 80 लाख की ठगी में तीन दिन पहले नौचंदी पुलिस ने जेल भेजे हैं। साइबर सेल मामले की जांच करने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार रूहेला निवासी पंत विहार सहारनपुर, संजय सैनी निवासी साउथ सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, अरविंद शर्मा निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर व सुधीर कुमार निवासी शिवपुरी शामली मंगलवार को साइबर सेल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि अमित गुप्ता, सचिन अग्रवाल और देेवेंद्र निवासी प्रीत विहार नौचंदी ने शेयर ब्रोकिंग में पैसा लगवाकर करीब छह करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने बताया कि अमित गुप्ता और सचिन अग्रवाल को तीन दिन पहले नौचंदी पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपियों का नेटवर्क वेस्ट यूपी के कई जनपदों में फैला हुआ है। नई फर्म बनाकर लोगों को जोड़ते हैं और फिर करोड़ों की ठगी करके फरार हो जाते हैं। सन 2014 से आरोपियों का यह धंधा चल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे फंसाते अपने जाल में ठग
पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि साल 2014 अक्तूबर में आरोपियों ने उनसे संपर्क किया था। प्रगति वेल ट्रेड कंपनी बनाकर शेयर ब्रोकिंग मेें मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। शुरूआती दौर में थोड़ा पैसा कमाकर दिया। उसके बाद उनको शेयर बाजार में मोटा पैसा लगाने की बात कही। उन्होंने आनाकानी की तो उन्होंने साईं कृपा के नाम से कंपनी बना दी। जिसमें सुनील कुमार, संजय, सुधीर व अरविंद को डायरेक्टर बनाया। उसके बाद आरोपियों ने कलकत्ता की बीएमए कंपनी से पार्टनरशिप होने की बात कही। चारों डायरेक्टरों ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बड़ा नेटवर्क बनाया। जो पैसा कंपनी में आता, वह सीधा बीएमए में ट्रांसफर हो जाता था। वहां से वह सेटिंग कर आरोपी पैसा निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से आरोपी को ढूंढ रहे
पीड़ितों ने बताया कि साल 2016 में उनको आरोपियों पर शक हो गया था। वह अपना पैसा वापस मांगने लगे थे। पहले आरोपियों ने उनको इधर उधर की बात कही और फिर गायब हो गए। आरोपियों का वेस्ट यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी नेटवर्क फैला हुआ है। एक सप्ताह पहले आरोपियों को पता चला था कि नौचंदी थाने में ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जिसके बाद सभी पीड़ित आपस में मिले और मेरठ में आए।
बर्बाद हो गए, घर बिक गया
सुनील कुमार ने बताया कि उसका रियल स्टेट का कारोबार था। शेयर बाजार में पैसा कमाने के लालच में इन आरोपियों के चंगुल में ऐसा फंसा कि बर्बाद हो गया। घर तक बिक चुका है। ऐसा ही हाल अन्य पीड़ित लोगों ने बताया। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि इस मामले की जांच पहले से चल रही है। पुलिस दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पहले भी आए केस सामने
शहर में शेयर मार्केट और एमसीएक्स में पैसा लगाने के नाम पर कई लोग बर्बाद हो चुके हैं। शहर में शारदा रोड ब्रह्मपुरी, मेडिकल में शास्त्रीनगर, सदर, आबूलेन, लालकुर्ती आदि जगहों पर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों को जोड़कर करोड़ों रुपये की ठगी की चुकी है।

खास बातें:
साइबर सेल पहुंचा मामला, पुलिस ने जांच की शुरू
दो आरोपी नौचंदी पुलिस पहले भेज चुकी है जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed