{"_id":"5ae8d4ef4f1c1b87098b7504","slug":"91525208303-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत चौकी के पास प्रेमिका का बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साकेत चौकी के पास प्रेमिका का बखेड़ा
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
साकेत गोल मार्केट पर मंगलवार को एक युवती ने जमकर हंगामा काटा। युवती को उसका प्रेेमी पहले घर से भगाकर ले आया और फिर उसको छोड़कर भागने लगा। जिस पर प्रेमिका ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनोें थाने ले गई और बाद में उनके परिजनों को भी थाने बुला लिया।
पुलिस के मुताबिक यह प्रेमी युगल मवाना क्षेत्र के एक गांव का है। करीब तीन साल से दोनों में प्रेम संबंध हैं। मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से सामान लेकर चले आए। पहले होटल में रुके और फिर दोनों साकेत गोल मार्केट में पहुंच गए। जहां पर युवक अपनी प्रेमिका को छोड़कर जाने लगा। जिस पर प्रेमिका ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा करते करते वह साकेत पुलिस चौकी पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। मामला तूल पकड़ने लगा तो लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि दोनों में शादी की बातचीत चल रही है।
मंदिर में मांग में भरा सिंदूर
प्रेमिका ने बताया कि ढाई साल पहले युवक उसको एक मंदिर में ले गया था। जहां उसने उसकी मांग में सिंदूर भरा। जबकि प्रेमी का कहना है कि छह महीने से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह मेरठ में एक कंपनी में जॉब करता है। युवती अपने घर से खुद उसके ऑफिस पहुंची और जबरन साथ ले जाने बात कह रही है।
विज्ञापन
प्रेमी को नहीं छोड़ूंगी
युवती का कहना है कि वह मर जाएगी, लेकिन प्रेमी को नहीं छोड़ेगी। ढाई साल से वह उसको पति मानती है। युवक दूसरी शादी करने की फिराक में है। इसलिए ऐसा ड्रामा कर रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि दोनों के परिवारों में बातचीत चल रही है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।