{"_id":"5aa2f56f4f1c1bb2758b4916","slug":"91520629103-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। एक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। युवक का शव शुक्रवार को हाइवे स्थित श्रद्धापुरी फेस-2 स्थित नाले से मिला तो सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शाम करीब चार बजे श्रद्धापुरी फेस-2 के नाले में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से शव को नाले से निकलवाया। शव सड़ गल चुका था। पुलिस का मानना है कि युवक नशे में नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई होगी। लेकिन युवक के चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान मिलने से उसकी हत्या कर शव नाले में फेंकने का अंदेशा जताया जा रहा है। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को नाले में फेंक दिया गया। शव करीब एक सप्ताह पुराना है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रयास किया जा रहा है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।