फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ीगेट में विस्फोट, एक दर्जन बच्चे झुलसे

लिसाड़ीगेट में विस्फोट, एक दर्जन बच्चे झुलसे

Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में विस्फोट, एक दर्जन बच्चे झुलसे
लिसाड़ीगेट में विस्फोट, पांच बच्चे झुलसे
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट में मंगलवार शाम एक विस्फोट हो गया। इसमें पांच बच्चे झुलस गए। वहीं शहर में अफवाह फैली कि बम फट गया। इसकी जानकारी लगते ही एलआईयू और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि जांच पड़ताल में सुतली बम फटना बताया गया है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल के मुताबिक लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में फुरकान का बेटा जैद (10) मंगलवार शाम करीब चार बजे खेल रहा था। कूडे़ में बच्चे को सुतली बम मिला। इसी दौरान जैद के पास मोहल्ले के अफजाल के बच्चे फैजान व रिहान पहुंचे। उन्होंने सुतली बम में आग लगा दी। जिस पर बहुत तेज धमका हुआ। जिसमें जैद की दो उंगली कट गई और वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

वहीं साहिल के बेटे फैजान, महबूब और फैजान व रिहान (अफजाल का बेटे) भी आग में झुलस गए। सूचना फैली कि लिसाड़ीगेट में बम फट गया है। इसका पता लगते ही एसओ लिसाड़ीगेट, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बच्चों को हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसमें जैद की हालत गंभीर बनी है, जबकि अन्य बच्चों की हालत ठीक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईयू भी मौके पर पहुंची
एलआईयू की टीम भी जांच करने लिसाड़ीगेट में पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि लोगोें में अफरातफरी मच गई। लोगों के पुलिस कंट्रोल रूम में फोन घनघनाने लगे। वहीं सीओ कोतवाली ने अस्पताल में पहुंचकर भी जानकारी ली।


खास बातें:
बम फटने की फैली अफवाह, जांच की तो पता चला सुतली बम फटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed