{"_id":"5a8f2fe54f1c1ba32a8b8f58","slug":"91519333349-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने घेरा आईजी ऑफिस, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों ने घेरा आईजी ऑफिस, हंगामा
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू के छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह राणा के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी करने का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। कैंपस और कॉलेज के छात्रों ने आईजी ऑफिस का घेराव कर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां पहुंचीं एसएसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
बुधवार को एसएसपी की एस्कॉर्ट पुलिस ने जेल चुंगी के पास काले शीशों वाली स्विफ्ट कार से जाते छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह राणा को एसएसपी के निर्देश पर पकड़ा था। पुलिस पर छात्र संघ अध्यक्ष से बदमाशों जैसा सलूक करने का आरोप लगाकर छात्रों ने सिविल लाइन थाने में हंगामा किया था। जिस पर पुलिस ने चालान कर कार को छोड़ा था। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी और कई कॉलेज के छात्रों ने आईजी ऑफिस पर हंगामा किया। इसी दौरान किसी काम से एसएसपी मंजिल सैनी व एसपी सिटी मानसिंह चौहान आईजी ऑफिस पर पहुंचे। एसएसपी ने छात्रों को समझाकर शांत किया। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जिस पुलिसकर्मी ने छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ बदसलूकी की है, उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवनीश काजला, रोहित राणा, सौरभ सिंह, अनुज जावला, आदित्य पंवार, विजय सिंह राणा, संदीप चौधरी समेत अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।