फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पोस्टमैन मर्डर केस में पुलिस खाली हाथ

पोस्टमैन मर्डर केस में पुलिस खाली हाथ

Sat, 03 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमैन मर्डर केस में पुलिस खाली हाथ
रंजिश नहीं थी तो इतनी बेरहमी से क्यों हुआ कत्ल
विज्ञापन

मेरठ। बृहस्पतिवार रात परतापुर थाना क्षेत्र के काजमाबाद गून में हुई पोस्टमैन चंद्रपाल की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। पुलिस पोस्टमैन के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच में जुटी है।

इस हत्या में परिजनों की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बकौल पुलिस परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से साफ इंकार किया है। उधर ग्रामीण भी उसे बेहद व्यवहारिक बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जब किसी से कोई बात नहीं थी तो पोस्टमैन की हत्या क्यों की गई। पुलिस को लग रहा है कि या तो घटना स्थल पर ही कोई ऐसी बात हुई है जो चंद्रपाल की मौत की वजह बनी या फिर कोई है जो अंदरखाने चंद्रपाल से दुश्मनी रखता था। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि कहीं चंद्रपाल का किसी से प्रापर्टी विवाद तो नहीं था। अब पुलिस केस के सुराग और तथ्य जुटाने के लिए मुखबिरों की मदद ले रही है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि इस केस में जानकारियां, तथ्य और सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed