फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सट्टेबाजी बंद कराओ, नहीं तो सिलेंडर से उड़ा देंगे थाना रेलवे रोड

सट्टेबाजी बंद कराओ, नहीं तो सिलेंडर से उड़ा देंगे थाना रेलवे रोड

Thu, 17 Aug 2017 02:55 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
सट्टेबाजी बंद कराओ, नहीं तो सिलेंडर से उड़ा देंगे थाना रेलवे रोड
मेरठ। देवपुरी स्थित रघुनाथ दुर्गा मंदिर में बुधवार को धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। मंदिर के सेवादारों के नाम भेजे इस पत्र में मंदिर के आसपास जुआ, सट्टा चलने की बात कहकर मंदिर समिति के पुजारी और पदाधिकारियों को अंजाम भुगतने और रेलवे रोड थाने को सिलेंडर से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सूरी, पुजारी कलयश और प्रकाश आदि सेवादारों ने भाजपा के पूर्व पार्षद अजय गुप्ता को बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पत्र में बताया गया कि मंदिर के आसपास की सड़कों पर खुलेआम जुआ, सट्टा हो रहा है। कहीं लूडो तो कहीं कैरम से सट्टा चल रहा है। यदि ये सट्टेबाजी बंद नहीं कराई तो अंजाम बुरा होगा। पत्र लिखने वाले ने खुद को शिव सेना का साथी बताते कहा कि बजरंग दल के सदस्य भी उसके साथ हैं। पत्र में मंदिर के प्रधान, दोनों पुजारियों और मंदिर में मूर्तियां लगवाने वालों को भी धमकी दी गई है कि इसका अंजाम उनके बच्चे भुगतेंगे।
विज्ञापन

थाने पर मिलीभगत के आरोप
पत्र में रेलवे रोड थाने पर भी सट्टे का साथ देने का आरोप लगाकर सिलेंडर से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही बच्चों के एक्सीडेंट की धमकी देकर देवपुरी मंदिर के आसपास से सट्टा हटवाने को कहा गया है। पत्र में एक व्यक्ति का नाम लिखकर आरोप लगाया है कि उन्होंने सट्टे की जगह दिलाई है। कहा गया कि चार पीढ़ी के साथ रह रहे हो, यहीं खत्म न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरी धमकी न समझें
पत्र में लिखा गया कि ये सब दूसरे धर्मस्थलों के पास करके देखें, कोई नही होने देगा। इसे कोरी धमकी ना समझें। एक सप्ताह में दिखा देंगे कि किसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ या कि सकी गाड़ी फिसली और गया दुनिया से। दुनिया इसे हादसे का रुप देगी। लिखने वाले के नाम की जगह शिव भोले नाथ और बजरंग बली लिखा है। साथ ही कहा गया कि जल्द नमूना भी पेश करेंगे।
थाने पर दी तहरीर
अजय गुप्ता के साथ मंदिर समिति सदस्यों ने रेलवे रोड थाने पहुंचकर अज्ञात में तहरीर दी है। रात को एलआईयू और खुफिया एजेंसियों ने भी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि ये चिट्ठी मंगलवार को मिली थी लेकिन पुजारी ने इसे नहीं बताया। बुधवार शाम मामला खुला।
चाकलेट देकर बच्चे से लिखवाई चिट्ठी
पत्र में कहा गया है कि इसकी राइटिंग पर मत जाना। ये पत्र हमने किसी बच्चे को चाकलेट देकर लिखवाया है। मंदिर के आसपास की जनता को भी धमकी दी गई है कि वह सुधर जाएं। आंखें खोलें और मंदिर का सुधार करो। जमीन बेचने वाला भी सबसे पहले हत्थे चढे़गा।

जांच कर करेंगे रिपोर्ट दर्ज
थाना रेलवे रोड कमलेश शुक्ल का इस संबंध में कहना है कि मंदिर में पत्र आया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ये किसी की शरारत है। समिति के लोगों ने तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है। एलआईयू ने भी थाने आकर जानकारी ली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
खास बात
- देवपुरी के रघुनाथ मंदिर में डाला धमकी भरा पत्र
- मंदिर के आसपास सट्टा, जुआ चलने पर जताया आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed