फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुराने नोट...

पुराने नोट...

Thu, 29 Jun 2017 03:31 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
पुराने नोट...
बीमा कंपनी और सरकारी सिस्टम से जुड़े बताए आरोपी
विज्ञापन

कार में महिला को साथ लेकर चलते थे ताकि शक न हो
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/मोदीपुरम।
30 लाख रुपये के पुराने नोट मिलने का मामला देर रात लखनऊ तक पहुंच गया। नोटबंदी के इतने दिन बाद पैसा कहां से आया, इसकी जांच में आरबीआई के अफसर जुट गए हैं। पुलिस ने बताया कि रिठानी से पूर्व प्रधान का बेटा नोटों के बदलने का रैकेट चला रहा था। इसमें बीमा कंपनी और सरकारी विभाग के अधिकारी शामिल हो सकते हैं। मोदीनगर की ममता भी इस धंधे में काफी दिन से जुड़ी है। पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे शक्ति सिंह उर्फ जोनी, उसके साथी रविंद्र, मनोज, दीपक और ममता को रिठानी से गिरफ्तार किया। हालांकि पल्लवपुरम पुलिस ने आरोपियों को चेकिंग के दौरान पल्लवपुरम से गिरफ्तार करना बताया है। आरोपियों ने नहीं बताया कि पुराने नोट कहां से आए और वह किसके जरिये बदलते थे।
हमारा फोटो मत खींचो, बदनामी होगी
पुराने नोट पकड़ने की जानकारी लगते ही मीडियाकर्मी पल्लवपुरम थाने पहुंचे। आरोपी शक्ति सिंह, रविंद्र और मनोज ने कहा कि हमारे फोटो मत खींचो, बहुत बदनामी होगी। हममें फंसाया है। हालांकि असली आरोपी का नाम नहीं बताया और मुंह छुपाने लगे।
विज्ञापन

महिला भी है शामिल
एसएसआई धारा सिंह के अनुसार पकड़ी गई ममता अरसे से दीपक के संपर्क में थी। इन्होंने पहले से ही रुपये बदलने की प्लानिंग कर रखी थी। दोनों आज ही मोदीनगर से आए थे और वहां से नोट बदलने जा रहे थे। इन्होंने आज का समय दे रखा था। जिसके चलते सभी एक साथ धरे गए। पुलिस के अनुसार रविंद्र ने शक्ति के रुपये बदलने की मध्यस्थता कराई थी। जिसके चलते वह बुधवार को पुराने नोट लेने के लिए रिठानी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed