{"_id":"5b4fb2544f1c1b8f568b51fa","slug":"81531949652-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबलू की हत्या में वादी के बयान पर नाराजगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबलू की हत्या में वादी के बयान पर नाराजगी
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सावित्री हत्याकांड के पैरोकार दामाद बबलू की हत्या में वादी के बयान पर परिवार के लोगों ने नाराजगी जता दी है। वादी बबलू का भाई महेंद्र है। उसके बुधवार को कोर्ट में बयान हुए। बबलू की पत्नी सुमन का आरोप है कि अब उसे महेंद्र से भी खतरा हो गया है।
12 फरवरी 2018 को सरधना के झिटकरी गांव में बबलू की हत्या हुई थी। जिसमें सुजीत, अतुल, विपिन समेत 12 लोगों को आरोपी बनाकर केस दर्ज हुआ था। पीड़ित परिवार का आरोप था कि बबूल अपनी सास सावित्री निवासी हसनपुर रजापुर सरधना की हत्या के मामले में पैरवी कर रहा था। उसके चलते सावित्री के हत्यारोपियों ने बबलू की हत्या की। बबलू के भाई महेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था।
बबलू की पत्नी सुमन ने बताया है कि महेंद्र के बुधवार को कोर्ट में बयान अंकित हुए हैं। आरोप है कि महेंद्र ने आरोपियों के बचाव में बयान दिए हैं। उसके बाद से परिवार में नाराजगी है। सुमन ने कहा कि आरोपी समझौते का दबाव बना रहे थे। बार-बार धमकी मिल रही थी। सुमन और उसकी दो बेटियां चश्मदीद गवाह हैं। महेंद्र से भी उनको खतरा बढ़ गया है। इस मामले को लेकर वह बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिलेगी।