{"_id":"5949959f4f1c1b6a038b4591","slug":"81497994655-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से दुष्कर्म
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं की छात्रा को घर से अगवा कर दुराचार
मामा के यहां रहने आई थी, पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात 10वीं की छात्रा को तमंचे के बल पर अगवा कर दुराचार किया गया। छात्रा छुट्टियों में अपने मामा के यहां आई थी। मामा ने पड़ोसी युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक पीएचडी का छात्र बताया जा रहा हैै।
पीड़ित छात्रा के मामा ने बताया कि उनकी भांजी गर्मियों की छुट्टी में करीब 10 दिन पहले उनके यहां रहने आई थी। रविवार देर रात वह मकान के खुले बरामदे में सोई हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दीपक नाम का युवक उनके घेर में घुसा और तमंचे के बल पर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे उठाकर ले गया। वह अपनी भांजी को तलाशने लगे तो आरोपी दीपक के घेर से भांजी की चीखने की आवाज आई। किसी तरह वे लोग दीपक के घेर में पहुंचे तो उनकी भांजी बदहवास हालत में मिली, उन्हें देख दीपक धमकी देकर भाग गया। पीड़िता के मामा ने परतापुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अगवा करने, दुष्कर्म और पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।