फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिहार में मिली लापता पशु व्यापारी की लोकेशन

बिहार में मिली लापता पशु व्यापारी की लोकेशन

Mon, 15 Apr 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
बिहार में मिली लापता पशु व्यापारी की लोकेशन

विज्ञापन
बिहार में मिली लापता पशु व्यापारी की लोकेशन
मवाना। आठ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए पशु व्यापारी की लोकेशन पुलिस को बिहार में मिली है। पुलिस के अनुसार पशु व्यापारी ने अपने दोस्त को फोन कर परिवार की कुशलक्षेम भी पूछी है।

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी नवेद पुत्र महफूज छह अप्रैल को घर से 53 हजार रुपये लेकर पशु खरीदने के लिए लेकर गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सात अप्रैल की देर शाम हस्तिनापुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी के पास परिजनों को नवेद की बाइक, फटे कपड़े, टूटे बटन, मोबाइल, चप्पल पड़े हुए मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ आसपास के खेतों में युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए नगर निवासी एक युवक पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी थी। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पशु व्यापारी की लोकेशन बिहार में मिल रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पशु व्यापारी का अपने एक दोस्त के पास फोन भी आया है, जिसमें उसने परिवार की कुशलक्षेम पुछी है। शीघ्र ही पशु व्यापारी का सुराग लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed