{"_id":"5c900437bdec22146b5ebb8a","slug":"71552942135-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौत
- जानी थाना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग की घटना
जानीखुर्द। कावंड मार्ग पर गांव चंदौरा के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने जबरन परिजनों के कब्जे से शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पूर्व प्रधान ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी गौरव(35) पुत्र सत्यवीर सिंह सोमवार को गाजियाबाद के गांव गालंद स्थित रिश्तेदारी मेें तेहरवीं में शामिल होने गया था। शाम बाइक से घर लौटते समय कांवड़ मार्ग पर गांव चंदौरा के समीप एक कार ने गौरव की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार कार में सवार तीन व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आए एक कार सवार तीनों को अपने साथ ले गया। जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुलिस गौरव के शव को जीप में रखकर ले जाने लगी। इसी बीच तेहरवीं से ही वापस लौट रहे कार सवार अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए और गौरव के शव को पुलिस द्वारा बगैैर पंचनामा भरे ले जाने का विरोध करने लगे। पर पुलिस जबरन शव को जीप में रखकर मोर्चरी ले गई। काफी संख्या में नाराज परिजन जानी थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने किसी तरह परिजनों को समझाया। पुलिस ने गौरव के चाचा पूर्व प्रधान सतीश की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार के अनुसार कार में सवार घायल हुए व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।