फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती को सरेराह पीटने वाले युवक को पब्लिक ने धुना

युवती को सरेराह पीटने वाले युवक को पब्लिक ने धुना

Wed, 25 Jul 2018 03:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
युवती को सरेराह पीटने वाले युवक को पब्लिक ने धुना
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने एक युवक ने युवती को जमकर पीटा। युवती को पिटता देख वहां जमा हुए लोगों को गुस्सा आ गया। लोगों ने आरोपी युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात अकेली जा रही युवती को एक कार सवार युवक ने लिफ्ट देने की पेशकश की थी। लेकिन युवती ने मना कर दिया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर युवक ने युवती की पिटाई करनी शुरू कर दी। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। भीड़ ने आरोपी कार चालक को पीटकर चौकी पर सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई के आरोपी को छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र शर्मा के अनुसार युगल आपस में दोस्त था। जिनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। युवती ने तहरीर देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed