फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोली मारी, जान बची तो अस्पताल में पहुंचे हमलावर

गोली मारी, जान बची तो अस्पताल में पहुंचे हमलावर

Sun, 08 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गोली मारी, जान बची तो अस्पताल में पहुंचे हमलावर
मेरठ। ब्रह्मपुरी के तारापुरी में शनिवार को एक युवक को गोली मार दी गई। इतना ही नहीं, घायल युवक को मारने के लिए हमलावर जिला अस्पताल में भी पहुंच गए। हमलावरों के हाथों में पिस्टल देखकर अस्पताल में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परीक्षितगढ़ के सौंदत गांव निवासी समरीन पुत्री शब्बू का निकाह आठ साल पहले तारापुरी जादू वाली गली, ब्रह्मपुरी में नौशाद से हुआ था। नौशाद दिल्ली में फल बेचता था। तीन साल पहले नौशाद की हत्या हो गई थी। जिसका आरोप समरीन के भाई शाहआलम और उसके चाचा नौशाद पर लगा था। पति की हत्या के बाद से समरीन अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार को समरीन और उसके बच्चों को लेने के लिए उसके भाई शाह आलम समेत चार लोग तारापुरी आए थे। समरीन और उसके बच्चों को भेजने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें समरीन के देवर शाहरुख को गोली जा लगी। घायल शाहरुख को परिजनों ने जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। इसकी सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे हमलावर
गोली से घायल शाहरुख को मारने के इरादे से हमलावर जिला अस्पताल पहुंच गए। हमलावरों के हाथों में पिस्टल देखकर मरीज और तीमारदारों में खलबली मच गई। हमलावर इमरजेंसी में घायल शाहरुख को तलाशने पहुंचे थे। इसकी जानकारी लगने पर देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस से पहले हमलावर वहां से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल शाहरुख को मेडिकल अस्पताल के लिए रैफर किया गया।
मुझे बंधक बनाया हुआ
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय का कहना है कि समरीन ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। उसका आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था। उसका भाई उसे लेने आया था। तभी उसके ससुराल वालों ने हमला बोला। पुलिस ने समरीन की तहरीर पर कार्रवाई करने की भी बात कही है।

पुराना विवाद चल रहा
सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि दोनों परिवारोें में पुराना विवाद चल रहा है। शाहरुख के पैर में गोली लगी है। इसका मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश में दबिश जारी है। दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने समरीन के बयान दर्ज किए हैं।
खास बातें
- तारापुरी का मामला, हाथों मेें पिस्टल देखकर जिला अस्पताल में मची अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed