{"_id":"5abe9c6b4f1c1bec618b48b9","slug":"71522441323-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गुंडागर्दी, अराजकता का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में गुंडागर्दी, अराजकता का माहौल
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। शादी समारोह में बगैर परमीशन के सड़कों पर आतिशबाजी होती है। कई बार शिकायतें आने के बावजूद पुलिस प्रशासन खामोश है। बृहस्पतिवार रात ऐसा ही अराजकता का माहौल मुकुट महल में देखने को मिला। पहले खूब आतिशबाजी हुई व फिर शादी समारोह में गोलियां भी चलीं। इसकी वीडियो भी वायरल हो गई। मामला शुक्रवार को लखनऊ तक पहुंच गया। इससे पहले हापुड़ रोड पर एक विवाह मंडप में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं सड़क पर भी डीजे बजाया जाता है।
आखिर क्यों है सिस्टम खामोश
शादी के दौरान सड़कों पर बारात चढ़ने और आतिशबाजी के कारण जाम की स्थिति अक्सर रहती है। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड व मवाना रोड पर सड़कों पर बाराती सरकारी सिस्टम का बैंड बजाते है। आतिशबाजी के आड़ में खूब हवाई फायरिंग भी होती हैं। जाम की स्थिति देखते कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने एक्शन लिया था। लेकिन बाद में सरकारी सिस्टम खामोश बैठ गया।
विवाह मंडप पर नहीं शिकंजा
शहर में कई विवाह मंडपों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं। रात के दस बजने के बाद डीजे भी खूब बजता है। शिकायत होने पर पुलिस अधिकारी विवाह मंडपों को कई बार नोटिस दे चुके हैं। लेकिन विवाह मंडप संचालक पुलिस से साठगांठ कर फिर अपनी मनमानी करने लगे हैं। आतिशबाजी करने की कोई परमीशन तक इन होटलों के पास नहीं है।
विज्ञापन
लाइसेंसी शस्त्रों का होता है प्रदर्शन
शादी समारोह में अधिकांश लोग अपने लाइसेंसी शस्त्रों का प्रदर्शन करते है। हवाई फायरिंग करने में कई बार तो होड़ तक लगती है। हर्ष फायरिंग में कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग तो जानबूझकर हत्या भी कर चुके हैं। हर्ष फायरिंग पर हाईकोर्ट भी सख्त है, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन इसको रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
विवाह मंडपों में शस्त्र ले जाने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। हर्ष फायरिंग में कई लोगों की जान तक जा चुकी है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। मानसिंह चौहान, एसपी सिटी