{"_id":"5aaecd394f1c1b8f778b6417","slug":"71521405241-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदन सिंह बद्दो के शूटर ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदन सिंह बद्दो के शूटर ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के साथ मारपीट
मेरठ। शास्त्रीनगर निवासी आशीष बंसल एफओ नमो: एप के प्रदेश संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के हिरनवाड़ा निवासी राजकुमार उर्फ फौजी पल्लवपुरम में रहता है। किसी मामले को लेकर भाई सचिन से उसका विवाद चल रहा है। मामले में राजकुमार को सचिन से दूर रहने को कहा गया था। उन्होंने बताया शनिवार सुबह वह कार से किसी काम से बाहर जा रहे थे। ए-ब्लाक सर्विस लेन पर राजकुमार हाथ में पिस्टल लेकर आया और उन्हें रोक लिया। इसके बाद कार के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। आशीष बंसल का कहना है कि आरोपी राजकुमार बदन सिंह बद्दो का शूटर रहा है। पीड़ित ने मेडिकल थाने में तहरीर दी। कार्यवाहक थाना मेडिकल एसओ राजबीर सिंह ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है।