{"_id":"5a2d98d74f1c1b8b688b7bcf","slug":"71512937687-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ अड्डे चौराहे से पर्स छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ अड्डे चौराहे से पर्स छीना
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
मेरठ।
शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर रविवार को बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। लेकिन सूचना के बावजूद किसी भी घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची। इसको लेकर हंगामा भी हुआ। लोगों ने आरोप लगाया है पुलिस की लापरवाही के चलते शहर में लुटेरे फिर से सक्रिय हो गए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी।
मोबाइल छीना, रिपोर्ट दर्ज
भोपाल निवासी एनके तिवारी सिंचाई विभाग में अधिकारी हैं। रविवार सुबह हापुड़ अड्डे चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल छीन लिया। तिवारी ने बताया कि वह पैदल घूम रहे थे, तभी बदमाशों ने मोबाइल छीना। लोगों ने सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ित ने नौचंदी थाने में केस दर्ज कराया है।
युवती से पर्स झपटा
गौतमनगर, ब्रह्मपुरी निवासी राखी सिंह पुत्री डालचंद एक पब्लिकेशन में जॉब करती हैं। राखी रविवार शाम दिल्ली रोड स्थित पब्लिकेशन से लौट रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने राखी से पर्स छीन लिया। जिसमें 12 हजार रुपये, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड था। राखी की तहरीर पर ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
सूरजकुंड चौराहे के पास भी वारदात
शास्त्रीनगर निवासी सुनील कुमार रविवार शाम पांडवनगर से अपने साथियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान सूरजकुंड चौराहे के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सुनील से मोबाइल छीन लिया। सुनील स्कूटी से लौट रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जिस पर लोगों ने गुस्सा जताया है। बाद में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई।
शहर में पर्स और मोबाइल छीनने की वारदात फिर से बढ़ने लगी हैं। कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। पुलिस अभी और लुटेरों की तलाश में लगी है। जल्द ही लुटेरों के गैंग को दबोचा जाएगा। मंजिल सैनी दहल, एसएसपी
खास बात
शहर में तीन जगह लुटेरों ने पर्स और मोबाइल झपटे