{"_id":"59ff76534f1c1bca678b96d5","slug":"71509914195-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी फेल युवक ने यूट्यू से देखा आईडिया, बना लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरी फेल युवक ने यूट्यू से देखा आईडिया, बना लुटेरा
अमरउजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2017 04:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं और बुजुर्गों की मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड लूटकर भागने वाला शातिर आरोपी आखिरकार पुलिस के कब्जे में आ गया। यह बदमाश पांच माह में 10 से ज्यादा कार्ड लूटकर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में बताया कि शास्त्रीनगर निवासी रिटायर्ड मेजर अतीक मोहम्मद से शनिवार शाम एटीएम कार्ड लूटकर भागते आरोपी फुरकान पुत्र मोबीन निवासी फतेहउल्लापुर लिसाड़ी गेट को नौचंदी पुलिस ने पकड़ा था। जिससे पूछताछ में कई खुलासे हुए।
सोशल साइट पर देखी वीडियो
फुरकान के अनुसार वह कक्षा तीन में फेल हो गया था। जिसके बाद पढ़ाई छोड़कर पहले कपड़े बेचने लगा और फिर दिल्ली में नौकरी की। इस दौरान उसे एक सोशल साइट पर वीडियो देखी थी, जिसमें एटीएम से पैसे निकालते समय कार्ड का पासवर्ड देखने और फिर कार्ड छीनकर भागना दिखाया गया था। उसके बाद उसने नौकरी छोड़कर लूट और ठगी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
बुजुर्ग रहते थे निशाने पर
एसपी सिटी के अनुसार फुरकान के निशाने पर अधिकांश महिलाएं और बुजुर्ग रहते थे। वह एटीएम पर बुजुर्ग या महिलाओं की मदद करने के नाम पर पहले पासवर्ड जान लेता था। फिर या तो कार्ड बदल लेता था या फिर लूटकर भाग जाता था। बैंक से कार्ड बंद होने से पहले ही वह दूसरे एटीएम में जाकर खाता खाली कर देता था। उसके कब्जे से रिटायर्ड मेजर के अलावा चार अन्य एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।