{"_id":"58110ce54f1c1bcd75bc4382","slug":"7-lakh-robery-in-lalkurti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुर्ती में ठेकेदार से सात लाख की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालकुर्ती में ठेकेदार से सात लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
रिवाल्वर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुर्ती स्थित क्रिस्टल पैलेस होटल के पास बुधवार दिनदहाडे़ बदमाशों ने गाजियाबाद के प्रॉपर्टी ठेकेदार से सात लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोचते हुए सभी कैश बरामद कर लिया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही।
गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र के रजापुर गांव निवासी सेंसरपाल मोदीपुरम स्थित अंसल टाउन के ठेकेदार हैं। बुधवार को सेंसरपाल लालकुर्ती स्थित एक्सिस बैंक से सात लाख रुपये निकालकर अपनी कार में बैठने जा रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तानकर नोटों से भरा बैग छीन लिया। बदमाश बाइक से फरार हो गए।
इसकी जानकारी लगते एएसपी कैंट सिद्धार्थ मीणा और एसओ लालकुर्ती मिथलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें एक बदमाश को क्राइम ब्रांच के एक सिपाही ने पहचान लिया। पुलिस ने दौराला में दबिश देकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर लूटा हुआ सात लाख कैश भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
मोदीपुरम से किया था पीछा
पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाशों ने वारदात से पहले सटीक रैकी करने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि मोदीपुरम में सेंसरपाल का रोजाना आना-जाना था। उन्हें सेंसरपाल के एक साथी ने बताया था कि वह लालकुर्ती स्थित बैंक से पैसा लेकर आते हैं। तीन दिन तक बदमाश उनका पीछा करते रहे। बुधवार को मौका देखते ही बदमाशों ने उन पर धावा बोल दिया।
मुंह खोला तो भेजा उड़ा देंगे
सेंसरपाल ने बताया कि बदमाशों ने बैंक से निकलते ही उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर धमकी दी कि मुंह खोला तो भेजा उड़ा देंगे। जिसके डर से सेंसरपाल ने खुद ही उनको नोटों से भरा बैग सौंप दिया। सेंसरपाल बहुत डर गए थे। उन्होंने थाने में तहरीर दी और जल्द ही वहां से निकल गए।
पहचान के लिए बुलाया जाएगा
पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद सेंसरपाल को फोन कर आरोपियों की पहचान करने की बात कही। जिस पर सेंसरपाल ने आने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेंसरपाल से बदमाशों की पहचान कराई जाएगी।