फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बस में तेज आवाज में फिल्मी गीत गाना भारी पड़ा

बस में तेज आवाज में फिल्मी गीत गाना भारी पड़ा

Tue, 02 Apr 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
बस में तेज आवाज में फिल्मी गीत गाना भारी पड़ा
शिकायत पाकर दौराला पुलिस ने दोनों युवकों लिया हिरासत में, बाद में चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला(मेरठ)। मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रही रोडवेज बस में दो युवकों को तेज आवाज में फिल्मी गीत गाना महंगा पड़ गया। उनके द्वारा गीत गाने का एक युवक ने इसका विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता कर दी। इस पर उसने पुलिस को जानकारी दी। वहीं, दौराला पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रही रोडवेज बस में सोमवार शाम को खतौली निवासी दो युवक बस में पीछे बैठकर तेज आवाज में फिल्मी गीत गाने लगे। युवकों की इस हरकत से बस में बैठी युवतियां एवं महिलाएं स्वयं को असहज महसूस करने लगीं। इस पर बस में सवार एक युवक ने भी विरोध जताया। इस पर आरोपी दोनों युवकों ने उसके साथ अभद्रता कर दी। इस पर युवक ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिस पर दौराला पुलिस ने बस को थाने के सामने रुकवा लिया और आरोपी दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने बस को रवाना कर दिया। हालांकि इस मामले में शिकायत नहीं मिलने पर देर शाम पुलिस ने दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पकड़े गए दोनों युवक खतौली के बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed