फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फैशन डिजाइनर से छेड़छाड़, उठाने की कोशिश

फैशन डिजाइनर से छेड़छाड़, उठाने की कोशिश

Sun, 24 Mar 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर से छेड़छाड़, उठाने की कोशिश
फैशन डिजाइनर से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट के जाकिर कालोनी की वारदात, विरोध पर युवती के भाई को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
जाकिर कालोनी में शनिवार को दो युवकों ने फैशन डिजाइनर युवती से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाते हुए युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंचे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो मनचलों ने उसे पीट दिया।
लिसाड़ीगेट के जाकिर कालोनी निवासी 18 वर्षीय युवती फैशन डिजाइनर है। शनिवार शाम को वह बाजार से खरीदारी करने जा रही थी। घर से 200 मीटर की दूरी पर ही पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की। आरोप है एक युवक ने हाथ पकड़कर खींच लिया। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। इतने पर भी आरोपी नहीं माने और उसे खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो युवती का भाई पहुंचा गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटा और धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर यूपी 100 और लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित युवती के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी युवकों के घर दबिश दी तो उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि युवकों को पीटा गया है। वहीं युवती के परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-----
दोनों पक्षों में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। जांच में मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि मारपीट का आया है। तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

-----------

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
मेरठ। लिसाड़ीगेट के हुमायूं नगर में शनिवार को घर में घुसकर किराएदार ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान महिला का पति आ गया तो आरोपी ने उस पर हमला बोल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके मकान में एक किराएदार रहता है। शनिवार को महिला अपने कमरे में अकेली थी। इस बीच आरोपी वहां घुस आया और चाकू के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। सीओ कोतवाली का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed