{"_id":"5c954b2cbdec221402334f1c","slug":"61553287980-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के हवा में उड़ते दावे, असुरक्षित बेटियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसरों के हवा में उड़ते दावे, असुरक्षित बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा में अफसरों के दावे, बेटियां असुरिक्षत
पहले भी होती रही हैं वारदात, पुलिस अफसरों के तमाम आदेशों के बाद भी मनचले बेखौफ
मेरठ। किठौर की कन्या पाठशाला में छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ और उठाने की धमकी कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बेखौफ मनचले छात्राओं और किशोरियों को सरेआम खींचते रहे हैं। बेटियां न घर में सुरक्षित हैं और न ही स्कूल, कॉलेजों में। घर में घुसकर छेड़छाड़ होती है तो पुलिस उसे पड़ोस का विवाद बता देती है।
भावनपुर प्रकरण
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा का आरोप था कि चार युवकों ने से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। बाद में आरोपी छात्रा को परेशान करने लगे। मामले में थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। 6 जनवरी 2018 को छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा से अश्लील हरकत की। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पांच दिन बाद मेडिकल में छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस जागी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो एसओ भावनपुर पर भी गाज गिरी।
खरखौदा प्रकरण
खरखौदा क्षेत्र का प्रकरण भी कुछ ऐसा ही था। थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को मनचले परेशान करते थे। किशोरी ने परिजनों से शिकायत की। कभी आरोपी अपहरण की तो कभी तेजाब डालने की धमकी देते थे। 27 अगस्त 2018 को किशोरी ने मनचलों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। एक सितंबर को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आनन फानन में दो आरोपियों को छेड़छाड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
लखनऊ तक गूंजी सरधना की वारदात
सरधना की वारदात तो इतनी दुस्साहसिक और सनसनीखेज थी कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। 17 अगस्त 2018 को मनचलों ने घर में घुसकर छात्रा के अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर केरोसिन डालकर छात्रा को आग लगा दी। चार सितंबर को छात्रा की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के आक्रोश में सामाजिक संगठन और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए थे। एसएसपी ऑफिस पर धरना देने वाले व्यापारी नेता को अफसरों ने गिरफ्तार कर जेल तक भेज दिया था।
मेडिकल में किया था अपहरण
मेडिकल क्षेत्र में शोहदों ने बेटी का अपहरण कर लिया था। बरामदगी के बाद आरोपियों ने मुकदमा वापस न लेने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। पांच सितंबर 2018 को छात्रा के पिता ने दबाव में आकर जान दे दी। आरोपी लगातार छात्रा को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे।
सड़क पर घसीटकर सिर फोड़ा
10 सितंबर को कंकरखेड़ा के फाजलपुर में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद उसका सिर फोड़ दिया गया। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मनचलों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी। छात्रा को सरेआम घसीटा और मारपीट की। बाद में एसएसपी ने संज्ञान लिया और आरोपियों को जेल भेजा गया।
स्कूटी सवार छात्रा को खेत में खींचा
सितंबर 2017 में रोहटा क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कंकरखेड़ा से ट्यूशन पढ़कर घर जा रही थी। स्कूटी सवार दो छात्रों ने रास्ते में छात्रा की स्कूटी में साइड मारकर गिरा दिया। आरोपियों ने सरेआम छात्रा को खेत में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गये। मारपीट में छात्रा को गंभीर चोट लगी। इस मामले में रालोद नेेताओं ने लगातार थाने पर धरना दिया।