फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएसी के सामने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या

पीएसी के सामने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या

Sat, 02 Mar 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
पीएसी के सामने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या
पीएसी के पास ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर शुक्रवार रात की घटना
एसएसपी और एसपी देहात फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
पुलिस की जांच में आया कि अवैध संबंध के शक में एक युवक ने की हत्या
मेरठ। हापुड़ रोड पर 44वीं वाहिनी पीएसी के पास शुक्रवार रात को ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने पहले उसके सिर में सटाकर गोली मारी उसके बाद सीने में दूसरी गोली मारी। देररात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
शुक्रवार रात एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी कि पीएसी के समीप कांशीराम कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसएसपी और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक लिसाड़ी गेट के इस्लामनगर, फतेहउल्लापुर का रहने वाला दीन मोहम्मद पुत्र अब्दुल रज्जाक है। वह ऑटो चालक था। दीन मोहम्मद की हत्या का पता चलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात ने ऑटो चालक के बेटे नदीम से पूछताछ की। एसपी देहात का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले धमकाया था उमर
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि जब ऑटो चालक दीन मोहम्मद के बेटे नदीम से जानकारी ली गई तो पहले तो युवक चुप्पी साधे रहा। बाद में बेटे ने बताया कि उनके घर पर उमर नाम के युवक का आना जाना था। उमर लगातार परिवार से जुड़ी एक महिला से बातचीत करता था। इसी बात पर ऑटो चालक ने उमर को धमका दिया था। रात में पुलिस ने उमर के घर पर भी दबिश दी। पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। हत्या करने वाला नजदीकी भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed