{"_id":"5c6f0dc4bdec224c974d18b2","slug":"61550781892-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से हजारों की नकदी के साथ आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से हजारों की नकदी के साथ आभूषण लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर(मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट से कुछ दूर बाइक सवार बदमाशों ने दंपती की बाइक को साइड मारकर गिरा दिया। इस दौरान बदमाशों ने दंपती को गन प्वाइंट पर लेकर हजारों की नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने विरोध करने पर बाइक चालक को घायल कर दिया। वहीं, बाइक स्टार्ट नहीं होने पर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। दंपती ने किसी तरह घटना की जानकारी कंट्रोल रूम के साथ थाना पुलिस को दी। हालांकि घंटों बाद तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
मेरठ-करनाल हाईवे पर दोपहर बाद शामली जिले के गांव कुरमाली निवासी ओमपाल अपनी पत्नी कौशल्या के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ से शामली की ओर जा रहा था। वह मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी चौराहे से आगे पहुंचा। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती की बाइक को साइड मारकर गिरा दिया। दंपती कुछ समझ पाता बदमाशों ने तमंचे निकालकर गोली मारने की धमकी देते हुए उन्हें सड़क किनारे ईख के खेत में ले गए। वहां पर ओमपाल की जेब से 25 हजार रुपये, मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट ली। वहीं, कौशल्या के पर्स से एक हजार रुपये, सोने की चेन, दो अंगूठी, कुंडल तथा चांदी की पायल लूट ली। बदमाश दंपती की बाइक लेकर जाने लगे परंतु स्टार्ट नहीं होने पर बदमाश उसे सड़क किनारे फेंककर पीड़ित को तमंचे की बट मारकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे राहगीरों की मदद से कंट्रोल रूम एवं पुलिस को दी। हालांकि घटना के घंटों बाद तक भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर पीड़ित ने भूनी चौराहे पर पुलिस पिकेट को जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना तो दूर पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने लेकर भी नहीं गई। पीड़ित पुलिस के रवैये को देख बिना कार्रवाई लौट गया। उधर, थाना प्रभारी सतीश कुमार ने फोन रिसीव नहीं किया। हालांकि थाना कार्यालय से जानकारी के अनुसार एक महिला बाइक से गिर कर घायल होने की जानकारी मिली है। लूट की जानकारी नहीं मिली है। सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके पश्चात उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
शामली जिले के गांव कुरमाली निवासी दंपती मेरठ से लौट रहा था
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनि चौराहे के समीप वारदात को दिया अंजाम