फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्षेत्र के बटवारे को लेकर किन्नर ने युवक को किया प्लांट, मामले का खुलासा

क्षेत्र के बटवारे को लेकर किन्नर ने युवक को किया प्लांट, मामले का खुलासा

Tue, 15 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बटवारे को लेकर किन्नर ने युवक को किया प्लांट, मामले का खुलासा
खरखौदा। गांव उलधन में तालाब किनारे रविवार को घायल मिले युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि एक किन्नर ने क्षेत्र के बंटवारे और मोदीनगर के किन्नरों को फंसाने के लिए नाटक रचा था। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी कर्मवीर पुत्र रामदास रविवार को घायल अवस्था में उलधन-तोड़ी मार्ग स्थित तालाब किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। कर्मवीर की मुंहबोली बहन पूजा समेत दर्जनों किन्नरों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। पूजा का आरोप था कि उसके भाई का मोदीनगर निवासी किन्नर सोनिया, गोगो, बबली, सलीम सहित आठ लोगों ने बीती छह जनवरी को अपहरण कर लिया। उन्होंने कर्मवीर को नशीला पदार्थ खिलाकर किन्नर बना दिया। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब आठ वर्ष पहले मोदीनगर एवं मुरादनगर दोनों ही क्षेत्र चांदनी किन्नर का होता था। सोनिया ने चांदनी को फंसाकर मोदीनगर का इलाका छीन लिया था। चांदनी से कर्मवीर की मुलाकात हुई। कर्मवीर किन्नर बनना चाहता था। चांदनी ने कर्मवीर का इस्तेमाल रंजिश निकालने तथा अपना क्षेत्र वापस लेने के लिए किया। पुलिस के अनुसार पांच दिन पहले कर्मवीर ने किन्नर बनने के लिए दिल्ली में एक चिकित्सक से आपरेशन कराया था। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खरखौदा क्षेत्र को चुना। पुलिस ने मामले का खुुलासा कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

चांदनी ने किया था क्षेत्र एवं मोटी रकम देने का वादा
मोदीनगर निवासी सभी किन्नरों को फंसाने के साथ चांदनी ने कर्मवीर से मुरादनगर व मोदीनगर क्षेत्र तथा मोटी रकम देने का वादा किया था। खरखौदा पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो चांदनी और कर्मवीर को जोड़ने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक वीडियो बरामद कर ली है जिसमें कर्मवीर मर्जी से एक अस्पताल में आपरेशन करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले का खुलासा हो गया है। पूरी साजिश चांदनी नाम के किन्नर ने रची थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed