{"_id":"5a9dabaa4f1c1b14598b4e7f","slug":"51520282538-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की पत्नी के हत्यारोपी को पकड़ने में पुलिस फेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा की पत्नी के हत्यारोपी को पकड़ने में पुलिस फेल
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दरोगा की पत्नी के हत्यारोपी 25 हजार के इनामी अर्जुन राणा को गिरफ्तार करने में नौचंदी थाना पुलिस फेल साबित हो रही है। अभी तक की जांच में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या 500 रुपये गुंडा टैक्स न देने पर की गई या फिर गवाही देने से रोकने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।
शास्त्रीनगर स्थित के-ब्लॉक में पीएसी के दरोगा बृजपाल सिंह की पत्नी सुमन की विगत एक मार्च की सरेशाम घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि बेटा कविंद्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी शातिर अपराधी अर्जुन राणा शराब के लिए 500 रुपये वसूलना चाहता था। जिसके विरोध में विवाद हुआ था। हत्या में अर्जुन के साथ उसका चचेरा भाई शिवा और शक्ति राणा थे। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने अर्जुन पर रविवार को 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को पुलिस ने शक्ति राणा को गिरफ्तार करने का दावा किया।
वहीं, पुलिस के मुताबिक दरोगा बृजपाल का कहना है कि उनकी बहन सविता की दहेज को लेकर हत्या हुई थी। जिसमें उनके अलावा पत्नी सुमन और बेटा कवींद्र गवाह थे। गवाही से रोकने के लिए यह हत्या हुई है। हालांकि एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि सब बिंदुओं पर जांच कराई गई। जिसमें गवाही से इस हत्या का कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जिसमें कोई भी ऐसी बात नहीं निकली। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा करेगी।
विज्ञापन
अर्जुन की तलाश में दबिश
सीओ सिविल लाइन जितेंद्र कुमार के मुताबिक मुख्य आरोपी अर्जुन राणा और उसके चचेरे भाई शिवा की तलाश में दबिश जारी हैं। उनके रिश्तेदारों के यहां पर भी दबिश दी थी। दोनों आरोपियों का वारंट लिया जा रहा है। पुलिस कानूनी तरीके से भी घेरने की तैयारी में लगी है।
- शास्त्रीनगर में दरोगा की पत्नी की हत्या का मामला