फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दलित छात्र को पीटा, साईकिल पर लगी बाबा साहेब की तस्वीर तोड़ी

दलित छात्र को पीटा, साईकिल पर लगी बाबा साहेब की तस्वीर तोड़ी

Sat, 23 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
दलित छात्र को पीटा, साईकिल पर लगी बाबा साहेब की तस्वीर तोड़ी

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित दायमपुर गांव में एक दलित छात्र के साथ उसके ही स्कूल के छात्रों ने मारपीट कर दी। साथ ही इसकी साइकिल भी तोड़ दी। इससे गुस्साए दलित समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

दयामपुर निवासी रवि कुमार पुत्र इंद्रपाल निवासी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। आरोप है कि 12वीं कक्षा के तीन छात्र उसके साथ आए दिन अभद्रता कर जातिसूचक शब्द कहते हैं। बृहस्पतिवार शाम रवि साइकिल से घर से बाहर घूमने के लिए जा रहा था। इस बीच तीनों छात्रों ने उसे रास्ते में रोक लिया और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की व जातिसूचक शब्द कहे। साथ ही उसकी साइकिल और साइकिल पर लगी बाबा साहेब की तस्वीर भी तोड़ दी। छात्र ने घर पर मामले की जानकारी नहीं दी। शुक्रवार को जब छात्र ने स्कूल जाने से मना किया तो परिजनों ने उससे कारण पूछा। इस पर छात्र ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन काफी लोगों के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
स्कूल के ही छात्रों ने जातिसूचक शब्द कहकर की मारपीट, साइकिल भी तोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed