फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर बवाल

जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर बवाल

Sat, 19 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर बवाल
कृषि विवि में जयंत की गिरफ्तारी पर बवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/मोदीपुरम।
कृषि विवि के गेट पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को बवाल हो गया। कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक से धक्का मुक्की कर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा से मारपीट तक कर दी। रेलवे ट्रैक और हाईवे पर धरना देकर जाम लगाया। हालत बेकाबू होने पर शहर की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस जैसे तैसे जयंत को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। जहां उनको जमानत पर छोड़ा गया। जयंत को बिजनौर एक पंचायत में जाना था।
रालोद नेता जयंत चौधरी शुक्रवार को कृषि विवि में आत्महत्या करने वाले पीएचडी के छात्र राहुल चौधरी की शोकसभा में पहुंचे थे। जहां पर रालोद और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं मौजूद थे। शोकसभा में शामिल होने के बाद जयंत चौधरी को बिजनौर के मलकपुर गांव में अन्याय विरोधी संघर्ष समिति की पंचायत में जाना था। यह पंचायत किसान जसवंत सिंह की पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में रखी गई थी। जयंत वहां से बिजनौर के लिए जाने लगे तो पुलिस फोर्स ने उनकी गाड़ी को कृषि विवि के गेट पर रोक लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान और एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी समेत कई थानों के एसओ और सीओ गाड़ी के आगे आ गए। जयंत की गाड़ी रोकते ही रालोद कार्यकर्ता गाड़ी पर चढ़ गए और पुलिस प्रशासन, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान एसपी सिटी के पैर पर गाड़ी चढ़ने से बाल-बाल बची। धक्का मुक्की और हंगामे में बैज भी गिर गए। पुलिस अधिकारियों ने जयंत चौधरी से कहा कि वह बिजनौर नहीं जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी जयंत चौधरी से बात कर ही रहे थे कि कार्यकर्ता भड़क गए। बिजनौर के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के साथ भी बदसलूकी की गई तो कार्यकर्ता और उग्र हो गए। काफिला आगे चला तो पुलिस ने अपनी जीप लगा दी। इस पर जयंत चौधरी गिरफ्तारी के लिए तैयार हो गए। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल जयंत की गाड़ी में बैठे और उनको पुलिस लाइन लेकर आए।
इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारे, गिरेबान पकड़ी
जयंत की गाड़ी रोकने पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रदीप त्रिपाठी व छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष सचिन मलिक के बीच मारपीट हो गई। इंस्पेक्टर को एक रालोद कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारे और सचिन मलिक ने उनका गिरेबान पकड़ा। इस बीच इंस्पेक्टर जमीन पर गिर गए। सीओ दौराला विजय प्रकाश ने सख्ती की। वहीं रालोद मंडल अध्यक्ष मुजफ्फरनगर अभिषेक गुर्जर ने मामला शांत कराया।
लाठी फटकारी, खदेड़ी भीड़
हालात बिगड़ते देखकर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद पुलिस जयंत चौधरी को लेकर पुलिस लाइन की ओर चल दी। वहीं रालोद कार्यकर्ता अनिल चौधरी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप चौधरी विवि के रेलवे ट्रैक पर जयंत की गाड़ी के आगे लेट गया, पुलिस उसे हटाकर आगे बढ़ गई।
एक घंटे में पहुंचे पुलिस लाइन
जयंत चौधरी को मोदीपुरम से पुलिस लाइन तक लाने के लिए करीब एक घंटा लगा। रालोद कार्यकर्ताओं ने कई बार जाम लगाकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। मेरठ कॉलेज के सामने जयंत की गाड़ी के आगे कार्यकर्ता लेट गए। हाईवे एचएच-58 पर भी कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया।
संजीव बालियान जा सकते है तो जयंत क्यों नहीं
हंगामे के बीच रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजकुमार सांगवान, अभिषेक गुर्जर आदि का कहना था बिजनौर में संजीव बालियान जा सकते है तो फिर जयंत चौधरी क्यो नहीं जाएंगे। पुलिस प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
परतापुर में भी जाम लगाया
परतापुर। भूड़बराल स्थित ज्ञानस्थली जैन मंदिर पर मौजूद रालोद नेताओं ने भी हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद पुलिस के समझाने व जयंत के आने की सूचना पर जाम खोला गया। जयंत के आने पर रालोद नेता पूर्व एमएलसी राजेंद्र शर्मा, चौ यशवीर सिंह, मुकेश जैन, राममेहर सिंह, डॉ. मेराजुद्दीन, राजेंद्र चिकारा, विनय मल्लापुर, पप्पू गुर्जर, राजकुमार त्यागी, वीरेंद्र चेयरमैन, बिजेंद्र भाटी, कृष्णा प्रधान ने उनका स्वागत किया।

जयंत को जमानत पर छोड़ा
पुलिस लाइन में सिविल लाइन पुलिस व एसीएम को बुलाया गया। जहां जयंत और उनके कार्यकर्ताओं को जमानत पर छोड़ा गया। उसके बाद पुलिस जयंत को परतापुर बाईपास तक छोड़कर आई। जहां से वह वापस दिल्ली के लिए लौट गए। इस दौरान डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, यशवीर सिंह, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, दुष्यंत रोहटा, जयराज सिंह अधिवक्ता, सोहराब ग्यास, विनय मल्लापुर, नीटू, सुबोध मलिक, गौरव जिटौली, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

खास बातें
बिजनौर में अन्याय विरोधी संघर्ष समिति की पंचायत में जा रहे थे जयंत
रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीटा, धरना देकर जाम लगाया
एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक से धक्का मुक्की, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed