फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से तमंचे बरामद, युवकों ने कई लूट स्वीकारी

पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से तमंचे बरामद, युवकों ने कई लूट स्वीकारी

Sat, 30 Mar 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से तमंचे बरामद, युवकों ने कई लूट स्वीकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात्रि में चेकिंग के दौरान ग्राम फफूंडा पुलिया के समीप एक बाइक को रोकना चाहा। इस पर बाइक सवार तीन युवक चकमा देकर भाग निकले। इस पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। हालांकि एक युवक मौका पाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों युवकों से दो तमंचे एवं कारतूस बरामद किए। पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों में शामिल होने का दावा किया है।

पुलिस टीम बीती शाम हापुड़-मेरठ रोड पर गांव फफूंडा के समीप में चेकिंग कर रही थी। खरखौदा की ओर से आ रही एक बाइक को चेकिंग के लिए रोकना चाहा। इस पर बाइक सवार तीनों युवकों ने बाइक वापस हापुड़ की ओर को मोड़ ली तथा भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने उनका पीछा किया उनकी बाइक फिसल गई। जिसमें एक युवक मौका पाकर भागने में सफल रहा जबकि दो युवकों को दबोच लिया। इनकी पहचान शाहरुख पुत्र नवाब अंसारी निवासी ईकड़ी सरधना तथा जावेद पुत्र इलियास निवासी कांच का पुल लिसाड़ीगेट मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों से तमंचे एवं कारतूस बरामद करने का दावा किया है। वहीं, दोनों ने फरार साथी जावेद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी कांच का पुल लिसाड़ी गेट बताया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि करीब डेढ़ माह पहले उन्होंने अपने साथी मुर्सलीन के साथ हापुड़ रोड पर डीएवी डिग्री कॉलेज के समीप एक महिला से बैग लूटा था। वहीं, हाजीपुर के सामने दूसरी महिला से भी बैग लूटा था। पुलिस ने लूट की चार वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि लूट का सारा माल मुर्सलीन के पास है। दोनों से लूटे के महज 960 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वर्जन
फरार आरोपी की तलाश जारी है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।-कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा
मुख्य बातें
खरखौदा पुलिस ने फफूंडा गांव के समीप चेकिंग के दौरान दबोचे गए बाइक सवार युवकों को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed