फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिपाही का बेटा निकला लुटेरा, गिरफ्तार

सिपाही का बेटा निकला लुटेरा, गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
सिपाही का बेटा निकला लुटेरा, गिरफ्तार
- दो फरवरी को नौचंदी में साथी के साथ महिला को लूटा था
विज्ञापन

- सदर बाजार पुलिस को दौड़ाया, घेराबंदी के बाद पकड़ा गया
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में पिछले माह महिला से पर्स लूट की घटना में वांछित महिला सिपाही के बेटे को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी ने करीब एक घंटा तक पुलिस को खूब दौड़ाया।

एएसपी कैट सदर राजअर्ज ने बताया कि सदर बाजार पुलिस रविवार देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था। लेकिन वह भागने लगा। एसओ सदर विजय गुप्ता ने टीम को साथ लेकर उसका पीछा किया। वायरलेस सेट पर भी सूचना फ्लैश कराई गई। घेराबंदी कर भैसाली बस अड्डे के पास आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय गोस्वामी बताया। उसकी मां यूपी पुलिस में सिपाही है और उसकी पोस्टिंग गाजियाबाद जनपद में है। परिवार गंगानगर में ही रहता है। पुलिस के मुताबिक दो फरवरी को नौचंदी क्षेत्र में एक महिला से पर्स लूटा गया था। नौचंदी पुलिस ने एक बदमाश को जेल भेजा था। पूछताछ में आरोपी ने अजय गोस्वामी का नाम पुलिस को बताया था। तभी से नौचंदी पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। सदर पुलिस ने आरोपी अजय गोस्वामी को नौचंदी थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed