{"_id":"5c6f0dbdbdec225567680bbe","slug":"41550781885-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली की सफाई को लेकर संघर्ष-तीन महिलाओं समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली की सफाई को लेकर संघर्ष-तीन महिलाओं समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। छबड़िया गांव में बृहस्पतिवार सुबह मकान के सामने सड़क किनारे बनी नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
छबड़िया गांव निवासी नवाबुद्दीन पुत्र तरीकत एवं रिजवान पक्ष के बीच बृहस्पतिवार सुबह कहासुनी हो गई। आरोप है कि रिजवान परिवार की एक महिला सड़क किनारे मकान के सामने स्थित नाली की सफाई कर रही थी। जिसमें नवाबुद्दीन पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में बात बढ़ गई और हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। संघर्ष में एक पक्ष से नवाबुद्दीन पुत्र तरीकत व दूसरे पक्ष से रसीदा पत्नी नवाबुदीन व सईदा पत्नी मान्ने, खुशनुमा पत्नी रिजवान घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।