{"_id":"5c6db7d1bdec2273934e21c0","slug":"41550694353-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के लिये कैंडल मार्च निकालते हुये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे का मुस्लिम समूदाय के लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहीदों के लिये कैंडल मार्च निकालते हुये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे का मुस्लिम समूदाय के लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप
कांशीराम कॉलोनी में विरोध के बीच पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला
खरखौदा।
कांशीराम कालोनी में मंगलवार शाम भाजपाइयों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये। दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाल लिया। हालांकि भाजपाइयों ने देशद्रोह के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी व बीएसयूपी योजना में मंगलवार शाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च चल रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। कैंडल मार्च के दौरान कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला ने विरोध शुरू कर दिया। वह अपने कुछ साथियों को लेकर आ गई। भाजपाइयों का आरोप है कि महिला ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और खुद ही पुलिस को फोन कर दिया। इस पर हंगामा हो गया और पुलिस भी पहुंच गई।
आरोपी महिला का कहना है कि उसके लगे होर्डिंग को इन लोगों ने फाड़ दिया। आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व एमडीए ने यहां मुफ्त में डस्टबिन बांटे थे। इसी बात को लेकर उनका यहां की एक भाजपा नेत्री से विवाद हो गया था। उसी की खुन्नस में झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उधर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र भड़ाना ने कहा कि इस महिला ने चार दिन पहले भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे जिसकी तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
पता चला है कि नारेबाजी को लेकर कुछ विरोध हुआ था। लेकिन पुलिस ने मामले को संभाल लिया है। इसके बाद भी यदि अब कोई मामला होता है तो कार्रवाई की जायेगी। -अविनाश पांडे, एसपी देहात।