फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी तुड़वाने के लिए विवाहिता के पति को भेजे अश्लील मैसेज

शादी तुड़वाने के लिए विवाहिता के पति को भेजे अश्लील मैसेज

Sat, 02 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
शादी तुड़वाने के लिए विवाहिता के पति को भेजे अश्लील मैसेज
शादी तुड़वाने के लिए महिला के पति को भेजे अश्लील मैसेज
विज्ञापन

फोटो
सिरफिरा युवक पिछले चार साल से कर रहा है पीड़िता को परेशान
युवक से परेशान होकर पीड़िता के परिजनों ने बेच दिया था मकान
आरोपी ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की
मेरठ। एक सिरफिरे युवक ने महिला की शादी तुड़वाने के लिए उसके पति को अश्लील मैसेज और फोटो भेज दिए। शुक्रवार को युवक ने महिला के घर में घुसकर उसपर तमंचा तान दिया और मारपीट करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। युवक ने विवाहिता के पति की हत्या करने की भी धमकी दी है।
लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी निवासी एक महिला को उसके पड़ोस में रहने वाला आसिफ नाम का युवक परेशान करता था। आरोपी युवक उससे अश्लील हरकतें करता था और जबरन शादी करने का दबाव डालता था। जिसके बाद पीड़िता ने घर से निकलना बंद कर दिया। 28 अगस्त 2015 को युवक के खिलाफ तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस ने थाने में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

बाद में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी से परेशान होकर अपना मकान बेच दिया और दूसरे मोहल्ले में रहने लगा। महिला की शादी के बाद भी युवक उसको परेशान करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने महिला के पति के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजते हुए कहा कि वह उसकी प्रेमिका है। आरोपी ने महिला के पति को मैसेज भेजकर धमकी दी कि यदि तलाक नहीं दिया तो वह गोली मारकर हत्या कर देगा। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को भी युवक ने महिला के घर में पर्ची फेंककर तलाक न देने पर उसके पति को जान से मार देने की धमकी दी।

इतना ही नहीं शुक्रवार सुबह जब महिला अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी तमंचा लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। महिला की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed