फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   thieft in temples

Solan News: दो मंदिरों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी ले उड़े शातिर, सीसीटीवी में कैद

Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र में कंडाघाट के शिवालय और माता राजराजेश्वरी मंदिर को बनाया निशाना
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, चोरी में थ्रीव्हीलर के इस्तेमाल की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट उपमंडल मुख्यालय में नवरात्र में भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार रात चोरों ने दो मंदिरों को अपना निशाना बनाया और दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए। एक मंदिर में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार रात को सीरिनगर स्थित प्राचीन शिवालय में चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़ दिया और करीब 18 हजार रुपये की नकदी ले उड़े। शनिवार सुबह घटना का पता चलते ही मंदिर कमेटी के प्रधान चेन सिंह, देविंद्र, जोगिंदर और हिमांशु मौके पर पहुंचे और तुरंत कंडाघाट पुलिस को सूचना दी। कंडाघाट पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक संदिग्ध व्यक्ति रात करीब 11 बजे मंदिर के पिछले हिस्से से अंदर घुसा और रात एक बजे के आसपास बाहर निकला।
विज्ञापन

वहीं आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित जगतगुरु शंकराचार्य के आश्रम में बने माता राजराजेश्वरी मंदिर में भी चोरों ने हाथ साफ किया। यहां भी दानपात्र को तोड़कर करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। लोगों में इस बात की चर्चा है कि रात के समय इलाके में एक थ्रीव्हीलर की आवाज सुनी गई थी, जिसकी लाइट काफी देर तक जलती रही। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया हो। फिलहाल, कंडाघाट पुलिस थाना के अधिकारी मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं। शिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के लिए चोरों तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है। उधर, एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed