फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tragic incident in Basai Mohammadpur: 11 people on their way to offer 'kheer' to Madua Wali Mata sustain burns.

Firozabad News: बसई मोहम्मदपुर में दर्दनाक हादसा, मडुवा वाली माता को खीर का भोग लगाने जा रहे 11 लोग झुलसे

Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tragic incident in Basai Mohammadpur: 11 people on their way to offer 'kheer' to Madua Wali Mata sustain burns.
ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा एंबुलेंस से निशा को ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा एंबुलेंस से निशा को ले जाते परिजन। संवाद
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह मडुवा वाली माता को खीर का भोग लगाने जा रहे लोगों का ई-रिक्शा घर के सामने अचानक एक्सीलेटर खिंचने से पलट गया। वाहन में रखे बर्तनों में भरी गर्म खीर सवार लोगों पर गिरने से 4 बच्चों, 4 किशोर-किशोरियों और 3 महिलाओं सहित कुल 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने ट्रॉमा सेंटर में घायलों का हाल जाना। गंभीर रूप से झुलसे बच्चों व अन्य घायलों को आगरा रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 9 बजे गांव बसई मोहम्मदपुर में नरोत्तम सिंह के परिवार के लोग मडुवा वाली माता को खीर का भोग लगाने के लिए प्रस्थान करने की तैयारी कर रहे थे। प्रसाद और बड़े भगोने में गर्म खीर के साथ सभी लोग ई-रिक्शा में सवार हुए थे। जैसे ही नरोत्तम सिंह ने घर के सामने ई-रिक्शा स्टार्ट किया, तभी उसका एक्सीलेटर तेजी से खिंच गया। रफ्तार बढ़ने से चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा में भोग के लिए रखा गया गर्म खीर का बड़ा भगोना सीधे उसमें बैठे लोगों के ऊपर आ गिरा। गर्म खीर की चपेट में आने से कुल 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ई-रिक्शा सीधा किया और सभी घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये झुलसे
हादसे में कुल 11 लोग झुलसे हैं, जिनमें 4 बच्चे 3 वर्षीय वंदना पुत्री महेंद्र, 5 वर्षीय रितिक पुत्र महेंद्र, 6 वर्षीय रागिनी पुत्री नरोत्तम, 4 वर्षीय नितिन पुत्री छविराम झुलस गए। इनके अलावा 15 वर्षीय विमलेश पुत्री हुकम सिंह, 10 वर्षीय सोनम पुत्र रामपत सिंह, 17 वर्षीय निशा पुत्री रामवरन, 32 वर्षीय रूबी पत्नी मनीष, 28 वर्षीय कुसमा देवी पत्नी महेंद्र, 30 वर्षीय प्रीति पत्नी कुंवरपाल, 8 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी भीमा भी झुलस गईं।

ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसे वंदना, रितिक, विमलेश, कुसमा, निशा और रागिनी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें उच्च उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना।


चिकित्सकों को निर्देशित किया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
- संतोष कुमार शर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed