फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six lakh rupees swindled by promising high returns on gold purchases and SIP investments

Mandi News: सोना खरीदने और एसआईपी में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर छह लाख की ठगी

Sat, 17 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees swindled by promising high returns on gold purchases and SIP investments
यूनिवेस्ट एप में निवेश के नाम पर मंडी शहर के व्यक्ति से की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

दो कंपनियों के नाम पर दर्ज यूपीआई खातों में रकम ट्रांसफर की

डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। कम कीमत पर सोना खरीदने और एसआईपी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर मंडी शहर के एक व्यक्ति से करीब छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता को मई 2026 में एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने यूनिवेस्ट एप में निवेश करने पर कम कीमत पर सोना खरीदने और एसआईपी में पैसा लगाने पर अधिक लाभ मिलने का प्रलोभन दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अपने खातों से गूगल पे और पेटीएम के माध्यम से दो कंपनियों के नाम पर दर्ज यूपीआई खातों में रकम ट्रांसफर की। इस तरह उनसे करीब छह लाख रुपये की ठगी की गई। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी से जीरो प्राथमिकी के माध्यम से प्राप्त हुई है। मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन


निवेश करते समय क्या करें
निवेश से पहले एप और कंपनी की विश्वसनीयता की जांच करें
निवेश संबंधी सलाह देने वाले व्यक्ति और संबंधित संस्था का पंजीकरण सत्यापित करें
भुगतान करने से पहले यूपीआई पर प्रदर्शित प्राप्तकर्ता का नाम जांचें
ठगी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं
राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।
इन गलतियों से बचें
कम समय में अधिक मुनाफे या असामान्य छूट के लालच में न आएं
अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी एप में पैसे जमा न करें
किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंकिंग पासवर्ड साझा न करें
ठगी की रकम वापस दिलाने के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने वालों पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed