{"_id":"6ad35eea6a8f7761ec0c503c","slug":"fraud-with-man-solan-news-c-176-1-ssml1044-181996-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में बिजनेस का झांसा देकर व्यक्ति से 16.20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में बिजनेस का झांसा देकर व्यक्ति से 16.20 लाख की ठगी
विज्ञापन
पीड़ित को सोशल मीडिया के माध्यम से बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बिजनेस के नाम पर एक व्यक्ति से साइबर धोखाधड़ी हुई है। ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 16 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार न्यू टाउन बद्दी निवासी राजेश कुमार मिश्रा के साथ ठगी हुई है। साइबर ठगों ने सोशल मीडिया के जरिये उनसे संपर्क साधकर बिजनेस में निवेश करने का प्रलोभन दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने 16.20 लाख रुपये की राशि गंवा दी। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तो इसकी शिकायत दर्ज करवाई। साइबर क्राइम पुलिस थाना शिमला से जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर बद्दी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। ठगी में इस्तेमाल सोशल मीडिया खातों, संदिग्ध संपर्क सूत्रों और बैंक खातों में हुए पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर अपराधियों की पहचान कर ठगी गई रकम को रिकवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी विनोद धीमान ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बिजनेस या निवेश के किसी भी आकर्षक प्रस्ताव पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी भी योजना में पैसे लगाने से पहले उसकी सत्यता की पूरी तरह जांच करें और कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपनी गाढ़ी कमाई की धनराशि को ऑनलाइन हस्तांतरित न करें।