{"_id":"5b7dd7c442c79246773ea72b","slug":"41534973892-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म, जमकर पीटा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से दुष्कर्म, जमकर पीटा आरोपी
Updated Thu, 23 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नौचंदी इलाके में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात हो गईं। सात साल बच्ची को अगवा कर एक युवक ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात कर डाली। बच्ची की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी को घेरकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नौचंदी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी अपने रिश्तेदार के यहां पर गई थी। आरोप है कि मोहल्ले का शाहिद बच्ची को बहला फुसलाकर एक मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मकान में पहुंचे। जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची की हालत देखकर परिजन आक्रोशित हो गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि मकान से कुछ देर पहले शाहिद भागता हुआ निकला था। जिसके बाद गुस्साए परिजन और लोग शाहिद के घर पहुंचे और उसकी जमकर पिटायी कर दी।
आरोपी पर केस दर्ज
सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज ने बताया कि आरोपी शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म का केस भी दर्ज कर लिया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। आरोपी बच्ची को अगवा की बुरी नीयत से खंडहरनुमा मकान में ले गया था। आरोपी पर दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट लगाया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि बच्ची को ले जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बच्ची पहले अपने फुफेरी बहन के साथ जा रही थी। तभी आरोपी ने दोनों बच्चियों से कहा कि मोहल्ले में एक कुत्ता लोगों को काट रहा है। जिससे बच्चियां डर गई। तभी बच्ची को आरोपी उठाकर एक खंडहर मकान में लग गया। पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है।
खास बातें:
- नौचंदी थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी गिरफ्तार
- बच्ची को बहलाकर ले गया था आरोपी मकान में