फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चेहरे से नकाब हटते ही मार दी थी सीने में गोली

चेहरे से नकाब हटते ही मार दी थी सीने में गोली

Wed, 09 May 2018 03:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
चेहरे से नकाब हटते ही मार दी थी सीने में गोली
मेरठ। गाजियाबाद के मसाला व्यापारी हनी सप्रा से नोटों भरा बैग झपटने के दौरान बदमाश जीशान के चेहरे से नकाब हट गया था। व्यापारी उसे पहचान गया था। इस दौरान जीशान से चली गोली उसी के साथी कुतुबुद्दीन के सिर में जा लगी थी। जीशान को देखकर व्यापारी चिल्लाया तो भेद खुलने के डर से जीशान ने व्यापारी के सीने में गोली मार दी थी। क्राइम ब्रांच ने तीसरे आरोपी शादान को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में इस घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

एक माह से कर रहे थे रैकी
एसएसपी के अनुसार लूट का प्रयास और हत्या की इस वारदात को कोतवाली निवासी कुतुबुद्दीन, जीशान, अजहर और शादान ने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था। प्रेसवार्ता में आरोपी जीशान और अजहर निवासी कोतवाली ने मीडिया को बताया कि एक माह से वह मसाला व्यापारी की रैकी कर रहे थे। व्यापारी हनी गाजियाबाद से हर सप्ताह मेरठ आते थे। वह उनकी हर गतिविधि को नोट करते थे।
विज्ञापन

घंटाघर पर घेरने का था प्रयास
आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात रविवार को हमने मसाला व्यापारी को घंटाघर पर घेरने का प्रयास किया था। लेकिन वहां पर पुलिस देखकर व्यापारी को कुछ नहीं कहा। लेकिन व्यापारी का पीछा करना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तू तो जीशान है
एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि जीशान खैरनगर में सोनू की दुकान पर नौकरी करता था। हर रविवार को व्यापारी हनी बाजार में आकर दुकानदारों से पैसे लेकर जाते थे। यह बात जीशान ने अपने साथियों को बताई थी। घटना वाली रात जीशान ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। ताकि व्यापारी उसे पहचान न जाए। टीपी नगर में लूटपाट के दौरान जीशान के चेहरे से कपड़ा हट गया था। जिस पर व्यापारी हनी चिल्लाए थे कि तू तो जीशान है। जिस पर जीशान ने पहचाने जाने पर दूसरी गोली व्यापारी के सीने से पिस्टल सटाकर मारी थी।
पहले कुतुबुद्दीन फिर अजहर झपट्टा
व्यापारी से नोटों से भरा बैग छीनने के लिए पहले कुतुबुद्दीन झपटा था। इस दौरान बैग न छोड़ने पर जीशान ने व्यापारी के हाथ पर गोली चलाई थी, जो छिटककर कुतुबुद्दीन के सिर में जा लगी थी। उसके बाद अजहर ने बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने शुरू हुए तो बदमाश व्यापारी को गोली मारकर घायल कुतुबुद्दीन को अस्पताल ले गए थे। इन आरोपियों पर टीपी नगर थाने में दो लोगों की हत्या और लूटपाट का केस दर्ज हुआ है।

लालकुर्ती पुलिस पर जांच बैठी
प्रेसवार्ता में एसएसपी ने बताया है व्यापारी की हत्या के मामले में लालकुर्ती पुलिस की लापरवाही सामने आई है। व्यापारी की हत्या के बाद शहर में अलग-अलग जगहों से अधिकारियों के मोबाइल पर कॉल आ रही थीं कि शहर में कई जगह गोलियां चली हैं। लेकिन वह महज अफवाहें थीं। पुलिस इधर-उधर दौड़ रही थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम में सूचना आई कि भोपाल नर्सिंग होम में एक युवक गोली लगा आया है। उसके साथ दो युवक आए थे, जो घायल को छोड़कर फरार हो गए। इस सूचना पर लालकुर्ती पुलिस वहां पहुंची। लेकिन कोई जांच नहीं की। अधिकारियों को अवगत कराया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। बाद में एएसपी कैंट सतपाल सिंह अस्पताल पहुंचे, तब जाकर पूरा केस खुला। एसएसपी ने लालकुर्ती पुलिस के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात प्रेसवार्ता में कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed